संविधान दिवस पर जॉइन्ट मजिस्ट्रेट कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रूडकी। बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय रूड़की में संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर एक गरिमामय संविधान शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र शेट (IAS) द्वारा तहसील के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति समर्पण तथा संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ दिलाई गई।
वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है बल्कि भारत के लोकतांत्रिक स्वरूप की आत्मा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को संविधान में निहित मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुता—को कार्य-व्यवहार में अपनाने का आह्वान किया।
वही कार्यक्रम में तहसील के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, विभागीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।
संविधान दिवस पर आयोजित यह शपथ समारोह राष्ट्र की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाने हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।