हरेला पर्व पर रुड़की न्यायालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अनिल कश्यप
रुड़की। उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार द्वारा उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय नैनीताल एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार रुड़की न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायाधीश एवं तहसील सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार अवंतिका चौधरी ने की।

रुड़की न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ न्यायाधीशगण द्वारा पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश अवंतिका चौधरी ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक पारंपरिक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया, ताकि हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण किया जा सके।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीश भारत भूषण पांडे, नजारत, रमेश, आशुतोष मिश्रा, कपिल कुमार त्यागी, बीनू बुलियानी, विपिन कुमार श्रीवास्तव, चेरब बत्रा, डिप्टी नाजिर रामधन कपिल सहित न्यायालय परिसर के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्र कविता पटवाल, किरण सिंह, कोमल, शिवानी, ब्रजबाला सहित अन्य सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने हरेला पर्व के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बना।