हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन रिकवरी से उदास चेहरों पर मुस्कान
खोए मोबाइल मिलने की आस खो बैठे मोबाईल स्वामियों को कोतवाली रुड़की पुलिस की और से तोहफा
रूडकी। आपको बता दे की कोतवाली रुड़की पुलिस ने CIER पोर्टल के माध्यम से ढूँढ निकाले 15 मोबाईल फोन।वही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ऑपरेशन रिकवरी के तहत खोए हुये मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु गठित सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था । जहाँ उक्त निर्देश के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और पुलिस उपाधीक्षक रुड़की की पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के कुशल नेत्तृव में पुलिस टीम के द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए हुए 15 मोबाइल फोनो की रिकवरी की है।
जिनकी कीमत लगभग दो लाख अस्सी हजार रुपये (280,000/- रुपये) है। ये मोबाइल फोन उत्तराखण्ड सहित उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों से बरामद किए गए हैं। बरामद में से 06 मोबाईल स्वामी अधिक दूर होने के कारण अपना फोन लेने रुड़की नहीं आ पाए जिनके मोबाईल को कोरियर सर्विस के माध्यम मोबाईल स्वामियों तक पंहूचायें जाएंगे ।
अपने खोए हुये मोबाइल फोनो मिलने की आस खो बैठे मोबाइल स्वामियों द्वारा अपने मोबाइल सही सलामत हालत में पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया गया।
इस दौरान टीम मे सामिल मनीष उपाध्याय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की,व0उ0नि0 मनोज गैरोला,HC नूर हसन, स्वीटी आदि सामिल रहे।