विद्यालय में किया गया नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन

नशा मनुष्य के नाश का कारण : उपाधि सिंघल
अनिल कश्यप
रूडकी। रूडकी तहसील के भंगेड़ी महावलपुर गांव स्थिति पोर्ट्स क्ले विद्यालय मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के निर्देश पर रूडकी तहसील विधिक सेवा समिति के तत्वाधान मे सिविल जज उपाधि सिंघल के मार्गदर्शन में विद्यालय में नशा मुक्ति के विषय पर जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर मे तहसील विधिक सेवा समिति रूडकी सचिव एवं सिविल जज उपाधि सिंघल ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में सिविल जज उपाधि सिंघल ने विद्यालयीन बच्चों को बताया कि वर्तमान समय में नशा मनुष्य के नाश का कारण बन चुका है। ऐसे में सबकी जिम्मेदारी है कि स्वयं भी नशे से दूर होकर अन्य लोगों को भी नशा से दूर रहने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशे के कारण आर्थिक ही नहीं बल्कि शारीरिक व मानसिक रूप से भी क्षति होती है। नशा समाज के लिए भी हानिकारक व नुकसानदायी है। जो भी नशे की समस्या से जूझ रहे है उन्हें सकारात्मक विचार अपनाने, योगाभ्यास, व्यायाम करने, विशेषज्ञ से सलाह लेने, खुद में व्यवहार परिवर्तन कर अच्छी आदतों को अपनाने की जरूरत है। इस अवसर पर तहसील विधिक सेवा समिति सचिव एवं सिविल जज उपाधि सिंघल द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत विद्यालय के 100 मीटर तक नशे की सामग्री न बेचे जाने की भी अपील की और बच्चों एवं ग्रामीण महिलाओं को नशा से विमुक्त करने हेतु सक्रियता से भाग लेने की भी शपथ दिलाई।
इस मौके पर अधिवक्ता रजिया,वकील अहमद,प्रधानाचार्य ज्योति,ग्राम प्रधान नरेंद्र कुमार , प्रभारी अधिकारी राकेश चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के पैरालीगल वॉलिंटर
अनिल, कविता पटवाल, आशीष कुमार,शगुन आदि मौजूद रहे।