एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए चौकी प्रभारी सहिंत 06 लोगों को किया निलम्बित

अनिल कश्यप
रुड़की। शुक्रवार को जनपद हरिद्वार की चौकी इकबाल पुर थाना झबरेडा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना प्राप्त करने एंव प्रथम दृष्टा चौकी प्रभारी इकबालपुर एंव अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाये जाने के आरोप में चौकी प्रभारी सहित 06 लोगो को एसएसपी हरिद्वार द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा निर्देशित किया गया है की
लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
इस पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चन्द सुयाल को सौंपी गई है।