बड़ी खबर | उत्तराखंड राजनीति
हरिद्वार-रुड़की को कैबिनेट में बड़ी सौगात
मदन कौशिक और प्रदीप बत्रा बने मंत्री

रिपोर्ट – अनिल कश्यप
देहरादून/रुड़की।
उत्तराखंड की राजनीति में आज हरिद्वार और रुड़की के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई। सुबह से चल रही चर्चाओं पर आखिरकार मुहर लग गई जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता मदन कौशिक और विधायक प्रदीप बत्रा को कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी।
सुबह से ही जनता न्यूज़ एक्सप्रेस की खबर में संकेत मिल रहे थे कि इस बार हरिद्वार जनपद को कैबिनेट में बड़ा प्रतिनिधित्व मिल सकता है, जिस पर अब आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। इस फैसले के बाद दोनों क्षेत्रों में समर्थकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
हरिद्वार और रुड़की में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी, ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और अपने नेताओं के मंत्री बनने पर खुशी जाहिर की।
हालांकि मौसम ने भी आज अपना असर दिखाया और बारिश ने समारोह के उत्साह को थोड़ा धीमा करने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों का जोश कम नहीं हुआ।
स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस फैसले को क्षेत्र के सम्मान और विकास की नई उम्मीद बताया है।