ईमानदारी की मिसाल: रुड़की में गुम हुए ₹30,000 यातायात पुलिस ने लौटाए, व्यक्ति ने जताया आभार
रूडकी यातायात पुलिस मै तैनात TSI प्रवीण कुमार ने पेस की ईमानदारी की मिशाल
अनिल कश्यप
रुड़की। बुधवार को रुड़की के डम-डम चौक के पास एक व्यक्ति के ₹30,000रु. नगद गिर जाने की सूचना सामने आई। व्यस्त क्षेत्र होने के कारण आशंका जताई जा रही थी कि इतनी बड़ी रकम मिलना मुश्किल होगा, लेकिन यातायात पुलिस की सतर्कता और ईमानदारी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश कर दी।
मौके पर तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने तत्काल स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और गुमशुदा धन के संबंध में पूछताछ शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद संबंधित व्यक्ति की पहचान की गई और उसे मौके पर बुलाया गया।
जांच-पड़ताल और सत्यापन के बाद यातायात पुलिस के TSI प्रवीण कुमार व पवन पुलिसकर्मी ने पूरी ₹30,000 की राशि सही सलामत गिनवाकर उसके असली मालिक को वापस कर दी।
अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर व्यक्ति के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।
इस सराहनीय कार्य के लिए उक्त व्यक्ति ने उत्तराखंड पुलिस, विशेष रूप से यातायात पुलिस टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की खुलकर प्रशंसा की।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं। यातायात पुलिस की यह पहल न केवल कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है, बल्कि आमजन के बीच पुलिस की सकारात्मक छवि को भी और सुदृढ़ करती है।
आपको बता दे की TSI प्रवीण कुमार जी पहले भी कई बार अपनी ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली से लोगों का दिल जीत चुके हैं। ऐसे कर्मठ और ईमानदार अधिकारी पर हमें गर्व है।
आस पास मौजूदा लोगो ने कहा की सलाम है ऐसे पुलिसकर्मी को, जो समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रहे हैं।