जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया रामलीला उद्घाटन
रूडकी। बुधवार को टोडा कल्याणपुर गांव की रामलीला के मंचन का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष किरण सिंह चौधरी ने फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्ज्वलित, पूजा पाठ के साथ किया। टोडा कल्याणपुर की श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीराम लीला उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी

का ढोल नगाड़े, आतिशबाजी व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। वही श्रीराम लीला कमेटी की ओर से किरण चौधरी को पगड़ी पहनाकर एवं राम दरबार मुर्ति तथा किरण चौधरी की हाथ से बनी पेंटिंग का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर किरण चौधरी ने कहा टोडा कल्याणपुर श्रीराम लीला कमेटी द्वारा श्रीरामलीला का मंचन पीछले 77 साल से निरंतर किया जा रहा है। रामलीला को प्राचीन परंपरा बताते हुए कहा कि यह मर्यादा, संस्कृति व संस्कार की पाठशाला है। जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करता है रामायण का अनुसरण कर समाज में व्याप्त कई सामाजिक बुराईयों का अंत किया जा सकता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा हम भूल रहे मर्यादा, संस्कार व संस्कृति को पुनः स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को रामायण ओर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के चरित्र से परिचित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष विकास पाल ने कहा कि रामलीला का मुख्य संदेश है कि बुराई और असत्य का अंत निश्चित है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अपने अंदर के रावण को समाप्त कर भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं।रामायण का हमारे हिंदू धर्म में अपना अलग ही महत्व है। यह समाज में भाईचारा, सामाजिक समरसता और माता-पिता के प्रति कर्तव्य को सिखलाता है। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के प्रधान विरेंद्र सैनी, संजय सैनी, अजय गिरी, चेतराम सैनी, बिजेन्द्र सैनी, जोगिन्दर सैनी, मदन पाल, मोनू कश्यप, गौरव सैनी,रवि सैनी, सोनू सैनी,मनोज गिरी, नन्दकिशोर गिरी, सुबोध शर्मा,विजय सिंह पंवार, हिम्मत सिंह, गंगा सिंह बिष्ट, रामकुमार चौधरी, एवं रामलीला के कलाकार आदि सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।