ताड़का की गर्जना से सहमे दर्शक
रुड़की। टोड़ा कल्याणपुर में चल रही श्री रामलीला में किरदारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। रामलीला के तीसरे दिन ताड़का वध का सफल मंचन हुआ।
श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में भगवान राम-सीता का स्वयंवर का मंचन किया गया। भगवान राम-लक्ष्मण ने ऋषिमुनियों के यज्ञ में विघ्न डालने वाले राक्षसों के वध का मंचन किया। रामलीला में ताड़का ने अपनी गर्जना और उत्पात से दर्शकों को खूब डराया जिसके बाद ताड़का ने अपनी राक्षसी हंसी और गर्जना के साथ जमकर उत्पात मचाया। लेकिन जब इसका वध का मंचन किया गया तो दर्शक खुशी से झूम उठे। ओर ऋषिमुनियों को राक्षसों से दिलाई मुक्ति इस मौके पर रामलीला समिति के प्रधान विरेन्द्र सैनी,जोगिंदर सैनी,अजय गिरी,संजय सैनी,मनोज गिरी,बिट्टू,आनंद सैनी,मोनू,पिंटू,गौरव सैनी,सोनू,रणविजय,अक्षांश सैनी,गोरव गिरी,निहाल गिरी, नरेश, बिजेंद्र, सचिन सैनी, विजय, मदनपाल आदि मौजूद रहे।