oplus_2
श्रीरामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम लक्ष्मण संवाद का मंचन
रूडकी। रविवार को टोड़ा कल्याणपुर मे श्रीरामलीला के पांचवे दिन रविवार रात को ताड़का वध और सीता स्वयंवर का मंचन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंचन की शुरुआत गणेश पूजन व भगवान श्रीराम की आरती से की गई। इसके बाद शुरू हुए मंचन में ताड़का वध का रोमांचक दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसके बाद शिव धनुष भंग और सीता स्वयंवर की झांकी दिखाई गई। दर्शकों ने जयकारों के बीच श्रीराम और माता सीता के विवाह का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, उपाध्यक्ष अजय गिरी, बिजेंद्र सैनी, जोगिंदर सैनी, गौरव सैनी, विनय सैनी, विशाल गिरी, मदन पाल, राजू सैनी, रवि, संजय सैनी, अरविन्द सैनी।