भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा बच्चों को किया गया सम्मानित
रूडकी। रविवार को भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन द्वारा आज रविवार को हाई स्कूल एवं इंट🫡रमीडिएट के बच्चों को महर्षि दयानंद इंस्टीट्यूट आफ रिसर्च संस्थान में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगभग 250 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। वही कार्यक्रम का शुभारंभ बंजारे वाला के ग्राम प्रधान मुकेश सैनी और अरुण सैनी के द्वारा मां सरस्वती एवं माता सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया।
भाजपा नेता मुनीश सैनी ओम विश्वविद्यालय के अध्यक्ष ने बच्चों को सम्मानित करते हुए सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी। वही संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सैनी एवं संगठन के सभी सदस्यों ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। वही कार्यक्रम के संयोजक दीपचंद सैनी के द्वारा भी सर्वप्रथम सभी बच्चों को बधाई प्रेषित की एवं आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद किया। महर्षि दयानंद मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष एवं भारतीय राष्ट्रवादी सैनी समाज संगठन के प्रदेश महासचिव अश्वनी सैनी ने भी सभी आगंतुक अतिथियों का अपने संस्थान में स्वागत करते हुए कहा कि बच्चे ही हमारे राष्ट्र की धरोहर हैं किसी भी राष्ट्र को यदि मजबूत करना है तो उसकी युवा पीढ़ी का शिक्षित होना आवश्यक है। वही प्रदेश प्रचारक संजय सैनी ने भी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए माता सावित्रीबाई फुले एवं ज्योतिबा फुले जी के जीवन परिचय से अवगत कराया।
इस अवसर पर सोम प्रकाश,प्रवीण सैनी , विक्रम सिंह , राकेश सैनी ,मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्ष बिना सैनी , मलखान सिंह ,मनीष सैनी, संजय सैनी, रविंद्र सैनी, राकेश सैनी , बालेश सैनी, दिनेश सैनी, शुभम सैनी ,शिवम सैनी आदि मौजूद रहे।