अंत्योदय दिवस पर प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओ वृक्षारोपण किया।

रूडकी। बृहस्पतिवार को अंत्योदय दिवस पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा बूथ अध्यक्ष सतपाल कश्यप के आवास भंगेड़ी महावतपुर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांसुमन पुष्प अर्पित कर मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने इस उपलक्ष्य मे आंगनबाड़ी केन्द्र में एक पीपल का पेड़ लगाया । वही भाजपा के जिला मंत्री नवनीत सिंह ने कहा की यह दिन भारतीय जनसंघ के महान विचारक ओर दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समर्पित है और उनका सपना था की समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास ओर सुविधा पहुंचे और इसी विचार को अंत्योदय कहा गया है। वही भाजपा के मण्डल महामंत्री सुबोध शर्मा ने कहा की यह दिवस उनके जीवन ओर योगदान की स्मृति तथा भारतीय राजनीति एवं समाज पर उनके प्रभाव को प्रमुखता से दर्शाने हेतु मनाया जाता है। उन्होंने अंत्योदय पर ध्यान केंद्रित किया जिसका अर्थ है समाज में वंचित/ उपेक्षित व्यक्ति का उत्थान ओर उनकी आवश्कताओं को पुरा करना है। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन व्यक्तिगत ओर सामुहिक कल्याण, सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता, तथा आत्मनिर्भरता पर केंद्रित था।
जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुरा कर रहे हैं। वही बूथ अध्यक्ष सतपाल कश्यप ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक थे जो बाद में भारतीय जनता पार्टी के रूप में विकसित हुआ। जो आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी प्रमुख विचारक थे। इस अवसर पर विरेंद्र शर्मा, आदित्य शर्मा, सरवन कटारिया, सोनू, सुशील यादव, विक्रम, प्रीतम कश्यप, राहुल, पंकज, मुनेश राणा, विश्व कश्यप, ममता कश्यप, बबीता, ब्रिजेश, शर्मिला, कम्मो, सुमन, पंकज धीमान, महिपाल प्रजापति, आशु प्रजापति, सचिन भारती आदि लोग उपस्थित रहे