oplus_2
सूर्पणखा की लक्ष्मण ने काटी नाक, भड़क उठा रावण
रूडकी। टोड़ा कल्याणपुर में हो रही रामलीला के मंचन में सूर्पणखा की नाक कटने और खर-दूषण के वध की लीला का मंचन हुआ।
वही पंचवटी में बैठे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता को देखकर राम पर मोहित होकर सूर्पनखा उनसे शादी का प्रस्ताव रखती है। सच्चाई से वाकिफ राम प्रस्ताव को ठुकराकर लक्ष्मण के सामने प्रस्ताव रखने की बात कहते हैं। लक्ष्मण को शादी करने के लिए कहने पर लक्ष्मण भाई की आज्ञा के बिना शादी न करने की बात कहते हैं। एक बार फिर सूर्पनखा राम के पास जाती है, तो वही जबाव मिलता है। इस पर गुस्साई सूर्पनखा सीता को बुरा भला कहती है और लक्ष्मण के पास जाकर राम को काले रंग का कहकर लक्ष्मण को रिझाने का प्रयास करती है। भाई के लिए अपशब्द सुनने पर लक्ष्मण कटार निकालकर सूर्पनखा की नाक काट देते हैं। इस दृश्य पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से श्रीराम का जयघोष किया। लज्जित होकर भाई खर-दूषण के पास जाकर सूर्पनखा दोनों भाइयों को मारने का आदेश देती है। बहन की बेइज्जती से गुस्साए खर-दूषण पंचवटी में जाकर उत्पात मचाते हैं और श्रीराम को युद्ध के लिए ललकारते हैं। दोनों ओर से बाणों की वर्षा होती है। राम दोनों को बाण से मार देते हैं।
वही सूर्पणखा के नाक काटे जाने के बाद सूर्पणखा रोते हुए अपने भाई रावण के दरबार में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाती है। यह सुनकर रावण आगबबूला हो जाता है श्रीराम को सबक सिखाने के लिए वह सीता माता के हरण की योजना बनाता है।
रामलीला मंचन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा की दृष्टि से रामलीला मंचन स्थल पर रामलीला कमेटी के सदस्य तैनात रहे। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विरेन्द्र सैनी, अजय गिरी, जोगिंदर सैनी, नरेश, रवि सैनी, संजय सैनी, मदनपाल, सचिन सैनी, पहल सैनी, बिजेंद्र, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।