हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की नई उपाध्यक्ष बनीं आईएएस सोनिका
निवर्तमान उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को अल्मोड़ा के डीएम पद पर नियुक्ति पर दी गई भावभीनी विदाईरि
हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) में नई उपाध्यक्ष के रूप में आईएएस अधिकारी श्रीमती सोनिका ने 15 अक्टूबर 2025 को पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण के अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नव नियुक्त उपाध्यक्ष का सादर स्वागत और अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कर्मचारियों ने निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री अंशुल सिंह (आईएएस) को अल्मोड़ा के जिलाधिकारी पद पर नियुक्त होने की बधाई दी। साथ ही, उनके कार्यकाल में प्राधिकरण द्वारा किए गए विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने नए उपाध्यक्ष के नेतृत्व में विकास कार्यों को और गति देने का संकल्प दोहराया तथा हरिद्वार-रुड़की क्षेत्र के संतुलित एवं स्वच्छ विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया।