कोतवाली रूडकी क्षेत्रान्तर्गत मीट विक्रेताओ के विरूध्द चालाया अभियान
08 दुकानदारो का किया चालान

रूडकी। सोमवार को कोतवाली निरीक्षक मनीष उपाध्याय कोतवाली रूडकी द्वारा क्षेत्रान्तर्गत मीट बिक्रेताओ की दुकानो की चैकिंग की गईं जिसमे उ0नि0 आनन्द मेहरा के नेतृत्व मे टीम का गठन किया गया टीम के द्वारा चौकी सोत बी मे ईमली रोड पर स्थित मीट बिक्रेताओ की दुकानो को चैक किया गया जिसमे बताया गया है की 08 दुकानदारो के द्वारा लाईसेन्स मे दी गयी शर्तो का पालन नही किया जा रहा था और कई अनियमित्ताऐ भी पायी गयी है जिनके विरूध्द 81 पुलिस अधिनियम मे चालान किया गया सभी मीट बिक्रेताओ को हिदायत भी दी गयी कि साफ सफाई का विशेष ध्यान दे अन्यथा लाइसेन्स निरस्तीकरण की कार्यवाही को अमल मे लाया जायेगा । इस दौरान उ0नि0 आनन्द मेहरा, विपिन, सुरेश तोमर आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।