Oplus_131072
ARTO की सख्ती- बिना अनुमति नंबर प्लेट बेचने वालों की अब खैर नहीं

रूड़की। बृहस्पतिवार को ARTO ने रूडकी मे फर्जी नंबर प्लेटों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसते हुए अभियान चलाया है। रूड़की सिविल लाइन्स के चौपाटी बाजार के पास परिवहन विभाग की टीम ने ARTO एल्विन रोक्सि के नेतृत्व में आज अचानक छापामार अभियान चलाया। बताया गया है की विभाग को कई दिनों से क्षेत्र में फर्जी नंबर प्लेट लगाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं जिन्हें गंभीरता से लेते हुए विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की। जाँच के दौरान टीम को दुकानों पर अनाधिकृत तरीके से नंबर प्लेट तैयार किए जाने की जानकारी मिली। ARTO एल्विन रोक्सि ने बताया कि काफी समय से फर्जी नंबर प्लेट की शिकायतें मिल रही थीं। आज जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ जगहों पर बिना अनुमति नंबर प्लेट बनाई जा रही थीं। ऐसे कई नंबर प्लेट हमारे कब्जे में ली गई हैं साथ ही सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मानक नंबर प्लेट न लगाने पर किसी भी वाहन चालक को बख्शा नहीं जाएगा। दुकान संचालक भी यह सुनिश्चित करें कि वे केवल नियम अनुसार हाई-सिक्योरिटी नंबर प्लेट ही उपलब्ध कराएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने साफ कहा कि नियमों का उल्लंघन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आने वाले दिनों में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। परिवहन विभाग का यह कदम सड़क सुरक्षा और फर्जी नंबर प्लेट के बढ़ते दुरुपयोग पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।