अवैध खनन के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने चलाया अभियान..
रूडकी। सोमवार रात्रि के समय ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की के आदेश पर तहसील कर्मियों ने अवैध खनन के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम अभियान चलाया। जिसके दौरान अलग अलग स्थानों पर अवैध खनन मे लिप्त तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को अपने कब्जे में लिया है।
आपको बता दे की अवैध खनन की गतिविधियों पर कठोर नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट रूड़की के आदेश पर 24–25 नवंबर की रात्रि में एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध खनन से संबंधित निम्न कार्रवाई की गई। जिसमें ग्राम बुक्कनपुर से अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर चौकी लंढौरा के सुपुर्द किया गया। वही नगला इमरती से पकड़ी गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रूडकी तहसीलदार आवास पर जमा कराया गया। और ग्राम रामपुर से पकड़ी गई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कोतवाली गंगनहर में सुपुर्द किया गया।
इस अभियान में राजस्व निरीक्षक सुभाष जैमिनी,जोगेंद्र,सलीम आदि शामिल रहे। वही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई आगे भी सतत रूप से जारी रहेगी तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।