वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत रूडकी में लगभग 613 मामलों का निस्तारण

अनिल कश्यप
रूड़की। नालसा एवं सालसा के संयुक्त निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार के तत्वावधान में रामनगर स्थित कचहरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे विभिन्न प्रकृति के वाद निस्तारण के लिए 4 बैंच गठन किया गया जिसमे
बैंच 1.धीरेन्द्र भट्ट अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश प्रथम परिवार न्यायालय
बैंच 2. बीनू मुलियानी अपर सिविल जज(ए. डी.)
बैंच 3. अवंतिका चौधरी सिविल जज(जे. डी.)
बैंच 4. उपाधि सिंघल प्रथम सिविल जज (जे.डी) रुड़की पीठासीन अधिकारी
तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार के तत्वाधान में रुड़की तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं प्रथम सिविल जज उपाधि सिंघल के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत रूडकी में निस्तारित हुए मामलो की जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कई मामलो का निस्तारण किया गया है जैसे राष्ट्रीय लोक अदालत व लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकार अपनी सहमति और समझौते के आधार पर अपने ऐसे मुकदमों का निस्तारण करा सकते हैं, जिन मामलों में समझौता प्रतिबंधित नही है, जिससे फरियादी सीधे तौर पर वर्ष दर वर्ष चलती न्याय प्रक्रिया से बच सकते हैं वहीं चूंकि मामलों का निस्तारण पक्षकारों की आपसी सहमति के तहत समझौते के आधार पर होता है, इसीलिए संबंधित पक्षकारों के बीच किसी भी तरह के तनाव एव रंजिश की तमाम गुंजाइस भी मामले के निस्तारण के साथ ही समाप्त हो जाती हैं, क्योंकि राष्ट्रीय लोक अदालत और लोक अदालत में मामले के निस्तारण पर दोनों पक्ष ही जीत जाते हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत मे मामलो का विवरण-
-दीवानी मामले
-समझौते योग्य आपराधिक मामले
-धारा 138 के तहत राष्ट्रीय आय अधिनियम के मामले
-समझौता योग्य यातायात मामले
-वैवाहिक विवाद (पारिवारिक विवाद) तलाक को छोड़कर
-अन्य दीवानी मामले (किराया, सुखधिकार, निषेधाज्ञा मुकदमे, विशिष्ट निष्पादन मुकदम
वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत रूडकी में लगभग 613 मामलों का निस्तारण हुआ
इस अवसर पर नाजिर रामधन कपिल के अलावा संबंधित न्यायालयों में कार्यरत पेशकार एवं अन्य कर्मचारियों के अलावा पुलिस विभिन्न बैंक शाखा कर्मी व पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारी- कर्मचारी भी मौजूद रहे।
पैरा लीगल वॉलंटियर ने भी किया सहयोग
राष्ट्रीय लोक अदालत में आये फरियादियो के मुकदमों व चालान आदि का निस्तारण कराने मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वॉलंटियर कविता पटवाल, धर्म सिंह, अनिल कुमार, आशीष कश्यप, तन्नू सैनी, तमन्या, दीपक, सचिन, रोहित, सोनू कुमार, अरविन्द, शहह्बुदीन, अमिता, नितन, सुमित, मनीष आदि ने भी सहयोग किया।