मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई, 7 बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त

अनिल कश्यप
रूडकी। सोमवार को जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशन में तहसील रूड़की क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर में राजस्व विभाग की टीम द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया इस अभियान के अंतर्गत तहसीलदार रूड़की विकास अवस्थी (NT) के साथ राजस्व निरीक्षक मंगलौर तथा क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक (RSI) की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान ग्राम शिकारपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाते हुए लगभग 7 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
वही प्रशासन द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री के अतिक्रमण मुक्त उत्तराखण्ड के विजन को साकार करने हेतु जनपद में निरंतर ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि सरकारी भूमि का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके और उसका उपयोग जनहित के कार्यों में किया जा सके। वही
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें तथा यदि कहीं अवैध कब्जा पाया जाता है तो इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।