भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
अनिल कश्यप
रुड़की। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस डंढेरा मंडल के गंगा इन्कलेव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामपाल सिंह मौजूद रहे। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन केवल एक राजनीतिक दल की स्थापना का नहीं, बल्कि “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा के उत्सव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 से शुरू हुआ भाजपा का सफर आज इसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में स्थापित कर चुका है, जो समर्पित नेताओं के त्याग और संघर्ष का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा “अंत्योदय” के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर डॉ. रामपाल सिंह एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने सुमन रौतेला को महिला आयोग में सदस्य नामित होने तथा राजपाल कश्यप को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में सदस्य नामित होने पर शाल ओढ़ाकर, पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विकास पाल, मंडल महामंत्री सुबोध शर्मा, किरण सिंह, संजय सैनी, पान सिंह रावत, रेखा नेगी, गीता नेगी, प्रतिमा बिष्ट, उमा कठैत, सभासद विजय सिंह पंवार, कुंवर सिंह डंगवाल, जिला महामंत्री महिला मोर्चा ममतेश चहल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नंदा ऐरी, कुसुम यादव, इंदु सहारन, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश चमोली, कार्यक्रम संयोजक हिम्मत सिंह राणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।