महर्षि कश्यप जयंती पर विशाल भंडारे का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

अनिल कश्यप
रूडकी। रविवार को रुड़की क्षेत्र के टोड़ा कल्याणपुर में महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर महर्षि कश्यप समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष मोनू कश्यप द्वारा प्राचीन गोगा म्हाड़ी में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भोग लगाने के साथ की गई। इसके उपरांत भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारु रूप से संभाला, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। आयोजन स्थल पर सामाजिक एकता और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली।
इस अवसर पर महर्षि कश्यप समिति के सदस्य मोनू कश्यप, अनिल कश्यप,विजय कश्यप,सुंदर कश्यप, ओमप्रकाश कश्यप, मदन कश्यप, कमल कश्यप, अक्षय कश्यप, मीकू कश्यप, राकेश कश्यप, मोहित, अक्षय तथा प्रमोद सैनी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी तरह सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।