Oplus_131072
रुड़की-दल्लावाला नई बस सेवा शुरू, मंत्री प्रदीप बत्रा और विधायक उमेश कुमार ने दिखाई हरी झंडी
अनिल कश्यप
रुड़की, खानपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए रुड़की से दल्लावाला तक नई बस सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। इस बस सेवा का उद्घाटन प्रदीप बत्रा और उमेश कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस नई बस सेवा के शुरू होने से रुड़की, ढंढेरा, लंढौरा तथा रुड़की-लक्सर मार्ग से जुड़े दर्जनों गांवों के यात्रियों को सीधी और सुगम परिवहन सुविधा मिलेगी। क्षेत्र के लोगों द्वारा लंबे समय से इस रूट पर बस सेवा की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और यात्री मौजूद रहे। इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर तक सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
वहीं विधायक उमेश कुमार ने कहा कि रुड़की से दल्लावाला तक शुरू हुई यह बस सेवा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। उन्होंने बताया कि इस सेवा से ढंढेरा, लंढौरा और आसपास के कई गांवों के लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी।
बस को हरी झंडी दिखाने के बाद विधायक उमेश कुमार और परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा स्वयं बस में सवार हुए और मिलेट्री चौराहे तक एक साथ यात्रा की। इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थक भी बस में मौजूद रहे। नई बस सेवा शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र के लिए राहतभरा कदम बताया।