oplus_0
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर ग्रामीणों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

रूडकी। रविवार को महाशिवरात्रि शोभायात्रा समिति की और से टोड़ा कल्याणपुर में महाशिवरात्रि के पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाई गईं । समिति के अध्यक्ष संजय सैनी ने बताया की महाशिवरात्रि की तैयारियां एक माह पूर्व से ही शुरू हो गई थी।
शोभायात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर दराज स्थानों से शिव की शोभायात्रा में सामिल होने के लिए आते है।
टोड़ा कल्याणपुर में पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए देहात में ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर को सजाया गया। महाशिवरात्रि पर भारी संख्या में श्रद्धालुओ ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया ओर दर्जनों ट्रैक्टर ट्राली पर भव्य शिव शोभा यात्रा निकाली गई। गांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। बताया गया कि प्राचीन शिव मंदिर में विशाल शिवलिंग स्थापित है। इस मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की शोभायात्रा बड़ी ही धूम धाम से निकाली जाती है।
शोभायात्रा गांव के प्राचीन शिव मंदिर से प्रारम्भ की गई ओर आस पास के गांव के सभी मंदिरो से होकर वापस प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंची।
शोभायात्रा में कलाकारों ने सभी भक्तो का मन मोह लिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिवभक्त शोभायात्रा में सामिल हुए।
सोभयात्रा समाप्त होने के बाद महाशिवरात्रि शोभायात्रा समिति की और से भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया।
इस मौके पर महाशिवरात्रि शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष संजय सैनी श्रद्धालू जोगिंदर सैनी,अनिल सैनी, नरेश, गौरव सैनी संजय सैनी , बिजेंद्र, रवि, मदन कश्यप, ऋषिपाल सैनी, आनंद सैनी, गौरव गिरी, विजय कश्यप, सुभम सैनी, सचिन सैनी,अक्षय कश्यप, सुभम कश्यप और मातृशक्ति आदि शिव भक्त मौजूद रहे।