मुख्यमंत्री के विज़न के अंतर्गत सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज
अनिल कश्यप
रूड़की। मंगलवार को मुख्यमंत्री द्वारा जारी आदेश पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के विज़न के अंतर्गत तहसील रूड़की द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज रूडकी तहसील के ग्राम बसवाखेड़ी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक सुभाष जेमिनी एवं राजस्व उप निरीक्षक प्रवीण आर्या के नेतृत्व में राजस्व टीम द्वारा ग्राम बसवाखेड़ी में स्थित चकमार्ग (चक रोड) की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। बताया गया हे की
अभियान के तहत कुल 0.1740 हेक्टेयर भूमि है जो अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। उसे अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद उक्त भूमि को पुनः सार्वजनिक उपयोग हेतु सुरक्षित कर लिया गया है।
वही तहसील प्रशासन द्वारा बताया गया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।