जॉइन्ट मजिस्ट्रेट ने दीपाली गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया
अनिल कश्यप

रूड़की। बुधवार को वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जॉइन्ट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के द्वारा दीपाली गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और बुकिंग प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को समय समय पर आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया। जॉइन्ट मजिस्ट्रेट के द्वारा दीपाली गैस एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से की जाए तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता न हो।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए तथा आपूर्ति में प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों एवं भंडारण व्यवस्था की भी जांच की गई।
जॉइन्ट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने कहा कि प्रशासन आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।