घरेलू गैस के दुरुपयोग पर प्रशासन सख्त, कलियर क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण

अनिल कश्यप
रूड़की। शुक्रवार को घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कलियर क्षेत्र में होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर आकस्मिक निरीक्षण अभियान चलाया। यह कार्रवाई संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचंद्र सेट के निर्देशों के तहत की गई।
अभियान के दौरान कुल 12 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिसमें अनियमितताएं पाए जाने पर 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जब्त सिलेंडरों को सुरक्षा की दृष्टि से चांद गैस एजेंसी, कलियर के सुपुर्द कर दिया गया।
निरीक्षण टीम ने संबंधित संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि घरेलू गैस का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही किया जाए, वाणिज्यिक उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक भी मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की गईं और प्रशासन ने साफ किया है कि घरेलू गैस के दुरुपयोग के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।