ढंडेरा नगर पंचायत क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹17,500 का जुर्माना

अनिल कश्यप
रुड़की। नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत ढंडेरा क्षेत्र में प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जिसमें सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया।
अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल ₹17,500 का जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।
इस अभियान में राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश, राजस्व उप निरीक्षक पंकज राजपूत एवं नगर पंचायत ढंडेरा की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया।
अपर तहसीलदार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुव्यवस्थित व्यवस्था बनी रहे।