देहरादून/डोईवाला: भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड विजिलेंस ने आज एक बड़ी स्ट्राइक की है। डोईवाला में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) धनवीर सिंह बिष्ट को विजिलेंस की टीम ने ₹1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
- कहां हुई गिरफ्तारी: देहरादून-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर रायवाला कोतवाली के पास स्थित नेपाली फार्म पर विजिलेंस ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।
- क्यों मांगी थी रिश्वत: आरोपी अधिकारी एक निजी स्कूल को सरकारी ग्रांट दिलाने के नाम पर ₹1 लाख की डिमांड कर रहा था।
- पुराना नाता और विवाद: बीईओ बिष्ट का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले टिहरी के जाखणीधार में तैनाती के दौरान भी जनप्रतिनिधियों की शिकायतों के बाद इनका तबादला किया गया था।