पुरानी कचहरी में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का भव्य स्वागत, गूंजे जयकारे

अनिल कश्यप
रुड़की। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के रुड़की महानगर आगमन पर पुरानी कचहरी तहसील परिसर में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता एवं अधिवक्ता नवीन कुमार जैन तथा परशुराम सेना के राष्ट्रीय मंत्री अधिवक्ता आशीष पंडित द्वारा किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अधिवक्ता विनोद शर्मा, अधिवक्ताओं, तहसील के स्टाम्प विक्रेताओं एवं टाइपिस्टों ने एकजुट होकर मंत्री मदन कौशिक को भगवा शाल ओढ़ाकर एवं फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
स्वागत के दौरान उपस्थित लोगों ने “मदन कौशिक जिंदाबाद” और “मंत्री मदन कौशिक उत्तराखंड की शान” जैसे नारों से माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम में अनुज आत्रेय, अधिवक्ता राकेश खंडूरी, सुनील कुमार गोयल, संजय वैश्य, दीपक गुप्ता, राजीव कुमार, सचिन गोंड़वाल, पंकज जैन, अमन धीमान, दीपक कश्यप, विशाल, प्रद्युम्न, नरेश गिरी, सुरेश जैन, ललित प्रधान सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।