Oplus_131072
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का रुड़की में भव्य स्वागत
कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
प्रदेश सरकार जनहित में कर रही सराहनीय कार्य: मदन कौशिक
अनिल कश्यप

रुड़की। हरिद्वार विधायक एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के सम्मान में रुड़की के जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फोनिक्स ग्रुप के चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चैरब जैन द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और जनहित में निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम के आयोजक चैरब जैन ने मंत्री मदन कौशिक का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक के कुशल नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में भाजपा संगठन एवं सरकार जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया। साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं विकास योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।